WhatsApp Icon

परिवार हॉस्पिटल में 07 माह 20 दिन की गर्भवती महिला ने बिना ऑपरेशन के तीन बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर की हो रही है सराहना

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) जलालपुर क्षेत्र के परिवार हॉस्पिटल में शनिवार सुबह एक ऐसा अद्भुत दृश्य सामने आया जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं। पहली बार गर्भधारण करने वाली एक महिला ने महज सात माह 20 दिन में सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) के जरिए तीन बच्चों को जन्म दिया। आश्चर्य की बात यह रही कि मात्र 5 से 10 मिनट के अंतराल में महिला ने दो पुत्रियों और एक पुत्र को जन्म दिया।

डॉक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हालांकि समय से पहले जन्म होने के कारण बच्चों का वजन थोड़ा कम है, जिस वजह से उन्हें एहतियातन ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
इस संबंध में परिवार हॉस्पिटल के डॉक्टर अंकित सिंह ने बताया कि प्रसूता का नाम रिंकी गौड़ है, जो कस्बे की रहने वाली हैं। वह सुबह लगभग 7:30 बजे अस्पताल पहुंचीं। जांच में पाया गया कि पानी की थैली फट चुकी थी और महिला प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी। ऐसे में डॉक्टर अनामिका सिंह ने अपने अनुभव और धैर्य से स्थिति को संभालते हुए नॉर्मल डिलीवरी कराई।
क्षेत्र में पहली बार हुए इस तरह के प्रसव को लेकर लोगों में उत्साह है और इसे भगवान व डॉक्टरों की अद्भुत कृपा मानते हुए चर्चाओं का बाजार गर्म है। प्रसूता और उसके परिवारजन भी पूरी तरह से खुश और उत्साहित हैं।
महिला के पति सहित अन्य परिजनों ने इस कठिन परिस्थिति में नॉर्मल डिलीवरी करने पर डॉक्टर की भूरि भूरि प्रशंसा किया।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!