WhatsApp Icon

संयुक्त प्रेस क्लब के लगातार तीसर बार अध्यक्ष चुने गए आलम खान, नई कार्यकारिणी घोषित

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: संयुक्त प्रेस क्लब एक बैठक वरिष्ठ पत्रकार सरफराज अहमद के आवास पर संयुक्त प्रेस क्लब के संरक्षक सत्य प्रकाश मौर्य व मार्गदर्शक मंडल के सत्य प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें पुनः फखरे आलम खान को संयुक्त प्रेस क्लब का अध्यक्ष व कृष्ण कुमार कसौधन को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया ।


टांडा तहसील के पत्रकारों का प्रमुख संगठन संयुक्त प्रेस क्लब की एक आवश्यक बैठक पत्रकार सरफराज अहमद के आवास पर सम्पन्न हुई जिसमें अध्यक्ष फखरे आलम खान ने पूर्व की कमेटी को भंग कर नई कार्यकारणी के गठन की बात रखी जिसपर सभी ने एक मत होकर उनका समर्थन किया और पुनः नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें संगठन के संरक्षक सत्यप्रकाश मौर्य व सत्यप्रकाश पाण्डेय ने आम सहमति से चुनाव की बात को रखते हुए नई कार्यकारणी के गठन की बात कही जिसपर सभी लोगो ने एक मत होकर सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी का गठन किया

संयुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष फखरे आलम खान

जिसमें वरिष्ठ पत्रकार फखरे आलम खान को पुनः तीसरी बार संगठन का अध्यक्ष चुना गया साथ ही महामंत्री पद पर वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार कसौधन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नूर आलम व उपाध्यक्ष पद पर राम कुमार सोनी व प्रतीक सोनी वरिष्ठ सचिव के पद पर ओम शंकर सोनी व सचिव के पद पर सरफराज अहमद व संदीप जायसवाल कोषाध्यक्ष आदित्य कुशवाहा संगठन मंत्री मिन्नतुल्लाह मीडिया प्रभारी सुनील कुमार शर्मा लीगल एडवाइज अब्दुल माबूद के साथ ही वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य सुनील सिंह सलूजा , सैय्यद मोहम्मद राशिद, सैय्यद अदनान , मो सलमान , श्याम शर्मा को चुना गया साथ ही कार्यकारणी सदस्य के रूप जावेद सिद्दीकी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष फखरे आलम खान ने कहा की आप लोगों ने जो मुझ पर विश्वास किया है मैं उसका आभारी हूं और संगठन के हित के लिए हर समय तैयार रहूंगा साथ ही उन्होंने सभी चुने हुए पदाधिकारियों का भी माला पहनाकर स्वागत किया इसके साथ ही इस बैठक में संगठन के विस्तार और उसके अन्य कार्यों पर भी चर्चा की गई साथ ही सभी सदस्यों ने एक मत से अपना विचार रखा कि संगठन में केवल सक्रिय पत्रकारों को ही जगह दी जायेगी और उनको शामिल किए जाने का अंतिम निर्णय आम सभा की बैठक में लिया जायेगा साथ ही यह संगठन पत्रकारों के हित के लिए हर समय तैयार रहेगा और पत्रकारों का किसी भी तरह से उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा आज हुए संगठन के इस चुनाव में सर्वसम्मति से चुने हुए सभी लोगों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!