WhatsApp Icon

प्रेस क्लब चुनाव का बिगुल! अध्यक्ष और महासचिव पद पर कांटे की टक्कर के संकेत, 67 नामांकन पत्र बिके

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। जिला प्रेस क्लब के द्विवर्षीय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव संचालन समिति ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है और पहले ही दिन नामांकन पत्रों की बिक्री ने मुकाबले के रोचक होने के संकेत दे दिए हैं।

06 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सर्वजीत त्रिपाठी के नेतृत्व में अजीत सिंह, प्रदीप तिवारी, देवेंद्र कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह ‘जुग्गी’ और अली अस्करी नकवी निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पहले दिन जिला प्रेस क्लब भवन में कुल 67 नामांकन पत्र बेचे गए। सबसे अधिक चर्चा अध्यक्ष और महासचिव पद को लेकर रही, जहां 5-5 नामांकन पत्र खरीदे गए। तीन-तीन उपाध्यक्ष एवं सचिव पदों के लिए 11-11 प्रपत्र बिके, जबकि कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री और ऑडिटर के एक-एक पद के लिए 5-5 नामांकन पत्र लिए गए। 11 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए 20 नामांकन पत्र की बिक्री हुई।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
  • 29 जून (सोमवार): सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल।
  • 30 जून (मंगलवार): दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी।
  • इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।
  • 05 जुलाई: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान, जबकि दोपहर 3 बजे से मतगणना होगी।

जिला प्रेस क्लब की 22 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए पहले ही दिन 67 नामांकन पत्रों की बिक्री ने यह साफ कर दिया है कि इस बार चुनाव बेहद दिलचस्प और प्रतिस्पर्धी होने वाला है। अध्यक्ष और महासचिव जैसे अहम पदों पर मुकाबला विशेष रूप से चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य खबर

सड़कों पर घूम रहे निराश्रित स्वानों पर प्रशासन सख्त, हर महीने चलेगा पकड़ने और टीकाकरण का अभियान!

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

error: Content is protected !!