WhatsApp Icon

प्रेमी ने प्रेमिका को कल मारा था चाकू और आज प्रेमी की मिली लाश – जांच में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी थानाक्षेत्र में प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्या की चर्चाएं काफी तेज हो रही है। प्रेमिका के पिता की दुकान के अंदर प्रेमी का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। बसखारी थानाक्षेत्र के टांडा मार्ग पर स्थित यूनियन बैंक के पास टीनशेड में कल्लू की चाट व चाय की दुकान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्लू की पुत्री से मालीपुर थानाक्षेत्र के मोहित का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मोहित शादी करना चाह रहा था लेकिन कल्लू ने मोहित की गरीबी के कारण इनकार कर दिया जिससे नाराज़ मोहित ने प्रेमिका को चाकू से कई वार कर घायल कर दिया जिसे बसखारी सीएचसी से प्राथमिक इलाज़ के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। प्रेमिका के परिजनों द्वारा उक्त घटना की लिखित सूचना बसखारी थाना पर दिया लेकिन बाद में सुलहनामा के आधार पर मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया।
सूत्रों के अनुसार लड़की पर चाकू से वार करने से कुम्हार लोग काफी आक्रोशित थे जिसमें अधिकांश टेम्पो चालक हैं और मोहित की तलाश भी कर रहे थे। मंगलवार की सुबह कल्लू चाट वाले की टीनशेड नुमा दुकान पर मोहित का संदिग्ध हालत में शव मिला जो प्रथम दृष्टया मारपीट कर हत्या करना प्रतीत हो रहा है और उसे पतली रस्सी से लटका कर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया है। प्रेमी युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके आर बसखारी थानाध्यक्ष सन्त कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!