WhatsApp Icon

प्रेमिका से मिलने भीटी पहुंचा हरदोई का आशिक, टॉवर पर चढ़ कर करने लगा मुलाकात की ज़िद

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: रविवार की सुबह भीटी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कम्प मच गया जब हरदोई से चल।कर भीटी पहुंचे आशिक ने प्रेमिका से मिलने की ज़िद करते हुए मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। काफी मशक्कत के बाद आशिक को टॉवर से नीचे उतार कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


जनपद के भीटी थानाक्षेत्र में स्थित आढ़नपुर गाँव पहुंचे आकाश पुत्र जगत निवासी बिन्नीपुर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई का दावा है कि गाँव की युवती से उसकी मुलाकात ट्रेन में एक सफर के दौरान हुई थी जिसके बाद बातचीत होती रही और वो 350 किमी का सफर कर उससे शादी करने आया है है लेकिन उसका परिवार शादी के लिए राजी नहीं हो रहा है। प्रेमिका से मिलने की ज़िद करते हुए जुनूनी आशिक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया जिसको बड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया। भीटी पुलिस ने युवक को हिरासत में ले कर जांच करने का दावा कर रही है।

अन्य खबर

खेत की तारबंदी बनी मौत का जाल! करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बचाने पहुंचीं पत्नी समेत दो महिलाएं भी झुलसीं

टाण्डा पालिका में मचा हंगामा! वेतन को तरसे सैकड़ों सफाई कर्मी, ईओ को थमाया 11 सूत्रीय मांगपत्र

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

error: Content is protected !!