WhatsApp Icon

गाँव के बाहर संदिग्ध हालत में अधेड़ युवक का मिला शव, पत्नी पर प्रेमी से हत्या कराने का आरोप

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गाँव के बाहर नहर किनारे एक अधेड़ युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया है। परिजनों ने जहाँ हत्या का आरोप लगाया है वहीं हत्या के पीछे मृतक की पत्नी की आशनाई का मामला भी बताया जा रहा है।


अहिरौली थानाक्षेत्र चांदपुर महमूदपुर गाँव के बाहर नहर किनारे अधेड़ आयु के राम भवन वर्मा पुत्र जवाहरलाल वर्मा निवासी पिलखवा का शव मिलने की सूचना पर पहुंची अहिरौली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शरीर पर कोई घाव भी नज़र नहीं आ रहा है लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पंचायतनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि मृतक की पत्नी ने आशनाई के चक्कर मे अपने प्रेमी की मदद से अपने ही पति की हत्या करवा दिया है हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो रही है। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो सकेगा।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!