WhatsApp Icon

तीन माह में सातवीं बार प्राइवेट बस संचालक ने किया भारी हंगामा, तीन प्राइवेट बसें सीज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: निजी बस चालकों के बीच सवारी बैठाने और टाइमिंग को लेकर बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर मारपीट व हंगामा करने का मामला प्रकाश ने आया है। विभिन्न बस चालकों के बीच बीते तीन महीनों में यह सातवां मामला आया है।


विदित हो कि अलग अलग स्थानों से चलकर प्रयागराज को जाने वाली हनुमंत एक्सप्रेस, शास्त्री एक्सप्रेस और सारथी एक्सप्रेस के बीच जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मगुराडीला चौराहे पर रोककर सवारी बैठाने, बस की टाइमिंग को लेकर आपस में भीड़ गए। मारपीट शुरू होते ही अलग अलग बस चालकों द्वारा अपने बस मालिक को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे दर्जनों लोगों ने बस को बीच सड़क पर खड़ा कर मारपीट दंगा फसाद और पत्थर बाजी शुरू कर दिया। बीच चौराहे पर जबरदस्त मारपीट को देख पूरे चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान हुई पत्थर बाजी में शास्त्री एक्सप्रेस के आगे का शीशा टूट गया। चौराहे पर हो रहे जबरदस्त मारपीट दंगा, फसाद को देख स्थानीय लोगों ने जलालपुर कोतवाली को सूचित किया सूचना पर जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह पूरे दल बल के साथ पहुंच दंगा फसाद कर रहे थे बस चालकों व कंडक्टर सहित तीनों बसों को कोतवाली ले आई जबकि अन्य युवक फरार हो गए।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों बसों सहित बस चालको को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया है। तीनों बसों को सीज करते हुए बस चालक व मलिक पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

हौसलों ने लिख दी कामयाबी की इबारत! किछौछा के सैफ और प्रियांशु बने अम्बेडकरनगर की नई पहचान

डीएम ईशा प्रिया का बड़ा प्रशासनिक मास्टरस्ट्रोक! 4 पीसीएस अफसरों के तबादले, टांडा-जलालपुर-आलापुर में नई तैनाती

अम्बेडकरनगर में संचारी रोगों पर डीएम का सख्त एक्शन, लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय; जलभराव, गंदगी और मच्छरों के खिलाफ चला ‘वार’

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.