WhatsApp Icon

पुलिस जवान ने अपने जन्मदिन को बनाया यादगार – वृद्ध आश्रम पहुंच कर बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अपनों से दूर रहकर पुलिस विभाग में सेवा करना आसान काम नहीं है। किसी तरह की खुशी व ग़म में अपनों के बीच पहुंचना टेढ़ी खीर होता है। विशेष रूप से अपनों के बीच जन्म दिन मनाया तो मानों सपना होता है। ऐसे में मित्र पुलिस का एक चेहरा सामने आया जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।


इब्राहिमपुर थाना पर तैनात कांस्टेबल प्रदुम्न पाल की वृद्धा आश्रम में अपना जन्म दिन मनाने की तश्वीर शोशल मीडिया पर वायरल होने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सिपाही प्रदुम्न पाल की भूरी-भूरी सराहना किया।
अपने जन्म दिन पर अपनों के बीच ना पहुंच पाने के कारण प्रदुम्न पाल ने अपने जन्मदिन को अनोखा व यादगार बनाने का फिसला लिया और दहीरपुर में स्थित वृद्धाश्रम में पहुंच कर बुजुर्गों के साथ केक काटा तथा वृद्ध महिलाओं को साड़ी, फल व आर्थिक मदद कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रदुम्नपाल ने बताया कि मेरे मां बाप दूर है, पुलिस सेवा के दौरान मां बाप की कमी खलती हैं, जब भी मौका मिलता हैं तो ओल्ड होम आकर वृद्ध माता पिता से आशीर्वाद लेने से मेरे मन को शान्ति मिलती है।

अन्य खबर

फिल्मी स्टाईल में रोकी डोली, राज खोला… और टूट गई शादी! प्रेमी की एंट्री एयर टूट गया सात फेरा

खुदाई में अंधी नगर पालिका: नाले की खुदाई में जड़ से उखड़ा नीम का पेड़, स्कूटी चकनाचूर, सिस्टम बेखबर

रात्रि में घर से गायब नाबालिग बालिका मामले में टाण्डा पुलिस का बड़ा एक्शन: आरोपी गिरफ्तार—बालिका सकुशल बरामद

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.