WhatsApp Icon

चार ग्राम प्रधान उपचुनाव के लिए 15 बूथ पार्टियों को किया गया रवाना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: चार विकास खंडों के चार ग्राम प्रधानों के लिए बुधवार को होने वाले उपचुनाव के लिए 15 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
बताते चलेंकि बुधवार की सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे के बीच चार ग्राम प्रधानों लिए 9863 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। उपचुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन विभाग काफी तत्परता से जुटा हुआ है।

बताते चलेंकि विकास खंड अकबरपुर के हसनपुर जलालपुर, जलालपुर के पेठिया, रामनगर के चहोड़ा शाहपुर व कटेहरी के कटेहरी गाँव के प्रधान का चुनाव होना है।
बहरहाल जिला निर्वाचन कार्यालय से चार विकास खंडों में चार प्रधान उपचुनाव को सम्पन्न कराने के लिए 15 बूथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!