WhatsApp Icon

चुनाव प्रचार समाप्त होते ही एक्शन मूड पर आई पुलिस, सघन चेकिंग अभियान तेज़

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: 277 कटेहरी उपचुनाव का चुनाव प्रचार का समय सोमवार शाम 05 बजे समाप्त हो गया जिसके बाद से पुलिस एक्शन मूड पर आई गई और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों जामा तलाशी तेज़ कर दिया है।


एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय के नेतृत्व में सीओ टांडा शुभम कुमार, टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह, इब्राहिमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय सहित भारी संख्या में मित्र पुलिस व पैरामिलिट्री पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण शुरू किया तथा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जामा तलाशी भी शुरू किया। इल्तिफ़ात गंज चौराहा को छावनी के रूप में बदल दिया गया है तथा कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के सभी तरफ से बैरिकेडिंग कर दिया गया है। चुनाव में धनबल के प्रयोग को रोकने के लिए उड़नदस्ता दल व पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग तेज़ कर दी गई है।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!