WhatsApp Icon

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों की किया समीक्षा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य के जलालपुर आगमन के दौरान विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दौरान गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल का जलालपुर कस्बे में आगमन हुआ। सर्वप्रथम उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जयप्रकाश से टीवी मरीज और उनके इलाज से संबंधित दवाओ, सामान्य मरीजों के इलाज से संबंधित जानकारी, और प्रसूताओं इलाज और डिलीवरी जैसे विभिन्न मुद्दों पर जानकारियां ली गई तथा व्यवस्था पर संतोष जताया गया।

इस दौरान अस्पताल में भर्ती रही नवप्रसूता महिलाओं से फोन कर यथाशक्ति की पड़ताल की गई। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने बरहाल हो चुके सड़क को जल्द से जल्द निर्माण कराया जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पर स्वास्थ्य अधिकारी अन्य त्रिपाठी जी फार्मासिस्ट मनोज यादव माथुर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल निरीक्षण के बाद नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया तथा सभासदों से मुलाकात कर नगर संबंधित समस्याओं की जानकारी ली गयी जिसमें नगर क्षेत्र के साफ सफाई व जल निकासी व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। नगर पालिका में पत्रकार वार्ता के दौरान विकास बोर्ड के सदस्य ने शासन की मंशा से अवगत कराते हुए विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने नगर निकायों में आउटसोर्सिंग भर्ती तथा आउटसोर्सिंग में आरक्षण के मुद्दों पर भी सरकार का पक्ष रखा।

इस अवसर पर जिला मंत्री पंकज वर्मा व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा पालिका सभासद अनस सोनकर आशीष सोनी अजीत निषाद बेचन पांडे सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता वह पदाधिकारी मौजूद रहे

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!