WhatsApp Icon

प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ टाण्डा में चला अभियान, माल ज़ब्ती कर वसूला गया जुर्माना

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शासन की मंशानुसार नगर पालिका परिषद टाण्डा ने नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ़ अभियान चलाया जिससे दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। नगर पालिका के टीएस शमसाद ज़ुबैर के नेतृत्व में जलकल अवर अभियंता आशीष चौहान, सफाई नायक मो.अहमद, मो.सुहैल, मो.इद्रीस, अनूप यादव, मो. हुसैन आदि द्वारा नगर क्षेत्र के हयातगंज, राजा का मैदान, ज़ुबैर चौराहा, चौक आदि में अभियान चला कर 14 किलो 800 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन ज़ब्त करते हुए 6500 रुपया जुर्माना वसूला किया।

नगर पालिका की टीम द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाने से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया था। नगर पालिका टीएस शमसाद ज़ुबैर ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकांश दुकानदारों की शिकायत है कि सरकार को प्रतिबंधित पॉलिथीन की फैक्ट्री बन्द करवाना चाहिए जिससे मार्केट में प्रतिबंधित पॉलिथीन उपलब्ध हिना हो सके।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!