WhatsApp Icon

महिला का गला दबा कर जबरन दुष्कर्म करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महिला का गला दबा कर जबरन दुष्कर्म करने वाले के साथ बीती देर रात्रि में पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस नर आरोपी के पैर में गोली मार कर घायल करते हुए गिरफ्तार कर लिया।


जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गत 19 अगस्त को एक महिला द्वारा अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी गयी थी कि वह रात में लगभग 7.30 बजे अपने गाय को ढूढने के लिए गयी हुई थी और उस समय एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर उस महिला का गला दबाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया। तहरीर मिलने के तत्काल उपरांत अकबरपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 517/24 पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए महिला के द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर आस पास पहचान की जा रही थी और पहचान करने के बाद अभियुक्त की पहचान 19 वर्षीय आमिर कुरैशी पुत्र जान मोहम्मद निवासी पेवाडा मीरानपुर थाना कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई। बुधवार की देर रात्रि में प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर वीरेंद्र बहादुर सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मामले में वांछित अभियुक्त बसखारी रोड से सुडारी गांव के रास्ते पर जा रहा है, अकबरपुर पुलिस का दावा है कि पुलिस टीम द्वारा घेरा बन्दी कर उक्त अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा जान से मारने के नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु फायरिंग की गयी जिसमें उक्त अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घायलावस्था में गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, बरामद किया गया। पुलिस मुठभेड़ में कोतवाली निरीक्षक बीरेन्द्र बहादुर सिंह, एसएसआई अशोक कुमार गौड, एसआई विकाश गौतम, कांस्टेबल मोअज्जम अली, मयंक कुमार, अत्र कुमार, राहुल यादव व नरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

अन्य खबर

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

मंत्री आते रहे, वादे बहते रहे… टौंस में फिर डूबा पुल, पुनः नाव के भरोसे पूरा गांव! आखिर किसका है इंतज़ार?

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.