WhatsApp Icon

पुलिस भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन का मास्टर प्लान, कई रूट डायवर्ट

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित होगी। इसके मद्देनज़र जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और जाम की स्थिति से बचने के लिए 8 जून से 10 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर विशेष प्रतिबंध और डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही छूट दी जाएगी।

पुलिस प्रशासन के अनुसार आजमगढ़ और बसखारी की ओर से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतिरया बाईपास, गोहन्ना चौराहा, पहतीपुर, श्रवण क्षेत्र और अन्नावा मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं अयोध्या से आने वाले वाहन भी इसी रूट का उपयोग करेंगे। बस्ती और टाण्डा की ओर से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से डायवर्ट कर बाईपास मार्ग से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

अकबरपुर नगर क्षेत्र में मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड न्यौतिरया बाईपास, टाण्डा रोड कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस तिराहा, गोहन्ना चौराहा और अन्नावा तिराहे से विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

वहीं टाण्डा क्षेत्र में अकबरपुर से टाण्डा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को धरमनगर पुल से एनएचआई-233 मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा कश्मिरिया, चिन्तौरा और धुरहिया मार्गों से हल्के एवं भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले भर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

अन्य खबर

सड़कों पर घूम रहे निराश्रित स्वानों पर प्रशासन सख्त, हर महीने चलेगा पकड़ने और टीकाकरण का अभियान!

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

error: Content is protected !!