WhatsApp Icon

पुलिस की तत्परता से बरामद हुए गुमशुदा तीनों बच्चे, परिजनों ने प्रकट किया आभार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महरुआ पुलिस टीम द्वारा 03 घण्टे के अन्दर गुमशुदा बच्चों को सकुशल तलाश कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

बताते चलेंकि सोमवार को डायल 112 के माध्यम से 03 बच्चों के ग्राम खजूरडीह से गुमशुदा होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल थाना महरूआ पर एसआई प्रभात कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर बच्चों की तलाश हेतु ग्राम खजूरडीह भेजा गया। टीम को जाँच के क्रम मे ज्ञात हुआ कि 04 वर्षीय आदेश पुत्र धर्मवीर, 04 वर्षीय माही पुत्री धर्मवीर जो ग्राम अटेली मण्डी जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा से अपनी माँ के साथ एक माह पूर्व अपने ननिहाल खजूरडीह मामा राजकुमार के घर आये थे। मामा की 05 वर्षीय लड़की सलोनी पुत्री राजकुमार निवासी खजूरडीह सुबह 09 बजे खेलने के लिये घर से निकले। काफी देर घर पर वापस न आने पर परिजनों द्वारा तलाश किया गया। परन्तु कही गांव व आस पास नहीं मिले जिस पर परिजनो द्वारा डायल 112 पर काल किया गया। डायल 112 की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय थाने को सूचना दी गयी जिस पर उपरोक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो तथा अन्य माध्यमों से बच्चो की तलाश प्रारम्भ की गयी तो बच्चे ग्राम खजूरडीह से लगभग 02 किमी दूर ग्राम पतौना में स्कूल के पास समय लगभग 12 बजे मिले। जो खेलते खेलते यहां तक पहुंच गये थे। बच्चों को ले जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों तथा ग्रामवासियों द्वारा स्थानीय पुलिस की तत्परता तथा सक्रियता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए अम्बेडकर नगर पुलिस का आभार प्रकट किया गया। गुमशुदा बच्चों की तलाश पुलिस टीम में प्रभात कुमार, हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा, कांस्टेबल जयप्रकाश मौर्या, नितिन सिंह, महिला हेड कांस्टेबल गुंजन मौर्या शामिल रही।

अन्य खबर

तहसील के दरवाजे पर दिव्यांग की फरियाद बेअसर! 10 मीटर रास्ते के लिए पति-बच्चों संग भूख हड़ताल, प्रशासन के आश्वासन पर उठे सवाल

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

error: Content is protected !!