WhatsApp Icon

अंधेरा होते ही औद्योगिक नगरी में गूंजा पुलिस का सायरन – फ्लैगमार्च कर आमजनों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Sharing Is Caring:

अंधेरा होते ही औद्योगिक नगरी में गूंजा पुलिस का सायरन – फ्लैगमार्च कर आमजनों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

अम्बेडकरनगर: शारदीय नवरात्र पर्व शुभारम्भ होने पर शाम होते ही औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में पुलिस का सायरन गूँजने लगा। भारी सुरक्षा कर्मियों के बीच अलीगंज पुलिस ने फ्लैगमार्च कर आम जनों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ की मंशानुसार एडिशनल एसपी विशाल पांडेय के निर्देश व सीओ टाण्डा शुभम कुमार की देख रेख में अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार की शाम को नगर क्षेत्र में बाइक व चार पहिया वाहनों के बाद पैदल गस्त कर आमजनों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

 

अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने आमजनों से भी अपील किया है कि कहीं भी कोई अराजकता करता नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था बहाल रह सके। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पर्व को आपसी भाई चारे के साथ मानने का आह्वान किया है।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!