WhatsApp Icon

पत्नी के आकस्मिक मृत्यु से टूट चुके शरद यादव ने पुनः सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तारीख का किया एलान

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: राजशाही अंदाज़ में जरूरत मंद बहन बेटियों का विवाह संपन्न कराने वाले समाजसेवी शरद यादव अपनी 35 वर्षीय पत्नी श्रद्धा यादव के आकस्मिक निधन से टूट गए लेकिन उन्होंने सामाजिक कार्यो से अपना हाथ पीछे नहीं खींचा।

शरद यादव द्वारा अपनी स्व.माता की याद में पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के सहारे प्रतिवर्ष 21 जरूरतमंद बहन बेटियों का राजशाही अंदाज़ में विवाह कराया जाता रहा है लेकिन 28 जून 2024 को बीमारी के कारण शरद यादव की पत्नी का आकस्मिक निधन हो गया जिससे समाजसेवी शरद यादव टूट से गए लेकिन अपनी पत्नी स्व. श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर 55 जरूरतमंद विधवा, विकलांग व महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन वितरित किया और अब प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भव्य सर्वदजर। सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तारीख का एलान कर सभी को चौंका दिया।
प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शरद यादव ने आगामी 03 नवम्बर को सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराने का एलान ट्रस्ट के पदाधिकारियों के समक्ष कर दिया है। 21 जरूरतमंद बहन बेटियों का शाही अंदाज में विवाह कराने की तैयारी भी तेज हो गई है। उक्त कार्यक्रम के लिए आगामी 15 अगस्त से पंजीयन भी शुरू कर दिया जाएगा।
बताते चलेंकि पीके चैरिटेबल ट्रस्ट बसखरी द्वारा अभी तक 63 जरूरतमंद बहन बेटियों का बिवाह कराया जा चुका है और सभी को दैनिक उपयोग के लिए बेड, बिस्तर, बर्तन, सिलाई मशीन आदि वस्तुओं के साथ चांदी का आभूषण भी उपहार स्वरूप भेंट किया जाता है। बैठक के दौरान मो.जावेद राईन, मो.अहमद अंसारी, मो.कलाम शाह, गप्पू चौधरी, मो.इरफान, मो.सैफ किछौछवी, कुणाल सोनी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.