स्व. श्रद्धा यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर उमड़ी भीड़, सांसद-विधायक समेत जिले की राजनीति और समाज की दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद
अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: फखरे आलम खान) स्व. श्रद्धा यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि सभा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा सामाजिक अभियान बन गया।
प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित समारोह में 51 जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित कर आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई गई। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और हजारों लोगों की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शरद यादव ने अपनी धर्मपत्नी स्व. श्रद्धा यादव की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ते हुए महिलाओं को रोजगार का साधन सौंपा। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जो किसी के जीवन में उम्मीद और सम्मान का दीप जलाए। सिलाई मशीनें पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम में सांसद लालजी वर्मा, टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधु वर्मा, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, बसखारी ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसकल यादव, स्व.श्रद्धा यादव के पिता जोखनराम यादव, ट्रस्ट संरक्षक मो. कलाम शाह, मुसाब अजीम, प्रदीप सिंह,
अजीत यादव, विजय यादव, डॉ. एमपी यादव, सैय्यद खलीक अशरफ, सैय्यद आले मुस्तफा छोटे बाबू, मुजीब अहमद सोनू, रघुनाथ यादव, मो. असलम खान, संदीप यादव, रामपाल यादव, अहमद हुसैन उर्फ जंगबहादुर खान, मो. शाद सिद्दीकी, दबीर अहमद एडवोकेट, जुहैब खान, राजेश यादव, सैय्यद जहांगीर अशरफ गुड्डू मियां, मो. नदीम खान, चन्द्रेश यादव, प्रद्युम्न यादव, आलोक यादव, नीलेश यादव,
जावेद राइन, गप्पू चौधरी, राजू सिंह सहित जिले की अनेक प्रमुख हस्तियों ने सहभागिता श्रधांजलि अर्पित किया एवं 51 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कर उनको आत्मनिर्भर बनाने में सहभागिता किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के ऐसे प्रयास ही दिवंगत आत्माओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं। समारोह का समापन स्व. श्रद्धा यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि और महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

कार्यक्रम का सफल संचालन आलम खान व प्रतिमा यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में ट्रस्ट के संस्थापक डॉ शरद यादव व उनके लिटा कैलाश यादव द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




