WhatsApp Icon

बीच रास्ते से हटने के लिए कहने पर पिस्टल की बट से पिटाई – भीम आर्मी नाराज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीच रास्ते में बाइक ले कर खड़े युवकों को हटाने के लिए कहने पर असलहा के बल पर कार से उतार कर जमकर पिटाई किया गया और पिस्टल की बट से मारकर लाहूलहान कर दिया गया। भीम आर्मी से जुड़े युवक पर हुए जानलेवा हमले से भीम आर्मी नाराज़ हो गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर कालोनी का है जहाँ जहां जलालपुर जैनापुर का सतेंद्र कुमार सुहाना मैरेज लान में किराये के कमरे में रहता है और मंगलवार की रात्रि को पीने का पानी लेकर अपनी कार से कमरे पर जा रहा था कि चार पांच लोग बाइक लेकर रास्ता में खड़े थे जिन्हें हटाने के लिए कहने से युवा आक्रोशित हो गए और असलहा निकाल कर कार से बाहर निकाल लिया तथा जमकर मारा पीटा एवं पिस्टल की बट से सर में मारा कर लहूलहान कर दिया। अकबरपुए पुलिस ने सतेन्द्र कुमार की तहरीर पर चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से आज़ाद समाज पार्टी भीम आर्मी के निखिल राव ने काफी नाराज़गी प्रकट करते हुए कहा कि अगर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पडेगा।

अन्य खबर

प्रेस क्लब हुआ हाईटेक, CCTV के साथ अनुशासन पर भी कड़ा पहरा, गरिमा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी

पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर एक्शन! दोबारा हुए अतिक्रमण पर फिर चलेगा अभियान, सड़क-नाली निर्माण में आई तेजी

सपाइयों की हुंकार के बाद अब कांग्रेस का वार, राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कई नेता हाउस अरेस्ट

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.