WhatsApp Icon

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मोटर साइकल से बहन को लेने जा रहे भाई को एक पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वहां घायल होकर पूरी तरह जख्मी हो गया स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


घटना जलालपुर थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के बैरागल निवासी दीपक पुत्र राजकुमार उम्र 35 वर्ष मोटर साइकल से अपने बहन को लेने के लिए पर्वतपुर जा रहा था। इसी दौरान मालीपुर रोड स्थित हाजीपुर के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंची भीड़ जब तक कुछ समझ पाती तब तक पिकअप चालक पिकअप ले कर फरार हो गया। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया सूचना पर पहुंचे परिजनों के मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर से भड़के सपाई, रात में ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में धरना-प्रदर्शन, गूंजे सरकार विरोधी नारे

दिनदहाड़े खजूरी बाजार में चली गोली! दुकान पर बैठे युवक को मारी गोली, SP पहुंचीं मौके पर; तीन नामजद समेत चार पर केस

घर में रखा आधा कटा कटहल बना जहर! एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.