WhatsApp Icon

पीस पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा शिकायती पत्र – असद को बनाया प्रत्याशी

Sharing Is Caring:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरोप को बताया पूर्णतया असत्य व निराधार

अम्बेडकरनगर: कटेहरी उपचुनाव में पीस पार्टी के प्रभारी मौलाना अज़फल नदवी द्वारा नामांकन पत्र ना देने का वीडियो वायरल कर जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरोपों को पूर्णयता असत्य व निराधार बताया।

इस बीच पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मो.अय्यूब ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र लिखते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकर का हनन किया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि उनके प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर कोई न कोई कमी निकल कर चुनाव से बाहर कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त आरोपों को निराधार व असत्य बताते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश का पूर्णतः पालन कराया जा रहा है। पीस पार्टी ने मो.असद को कटेहरी उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

अन्य खबर

27 को टाण्डा में सपा का शक्ति प्रदर्शन! पीडीए महापंचायत में जुटेगा सियासी हुजूम, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल करेंगे शिरकत, तैयारी बैठक सम्पन्न

करंट लगा या थम गई धड़कन? 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों के बदलते बयानों ने बढ़ाया रहस्य

गुल्लू हत्याकांड में उम्रकैद के फैसले के बाद शबाना नाज का बड़ा पलटवार! ‘अपनों’ पर उत्पीड़न के आरोप, पालिका में फंसाने का दावा—बोलीं, न्यायालय पर पूरा भरोसा

error: Content is protected !!