WhatsApp Icon

लिप्ट्स के पेड़ पर झूलता मिला 20 वर्षीय युवक का शव, पोस्टमार्टम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: घर से चंद कदम दूरी पर खेत में मौजूद लिप्ट्स के ऊंचे पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अहिरौली थानाक्षेत्र के नगहरा गाँव में 20 वर्षीय प्रिंस पाठक पुत्र प्रेम चन्द पाठक निवासी नगहरा का शव उसके घर से चंद कदम की दूरी अर स्थित खेत में मौजूद एक लिप्ट्स के पेड़ से झूलता हुआ बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार रात्रि 01 बजे तक घर पर ही सो रहा था और फिर अचानक कहीं चला गया। बुधवार को ग्रामीणों ने लिप्ट्स के पेड़ से झूलता हुआ प्रिंस पाठक का शव देखा जिससे गाँव मे सनसनी व परिजनों में कोहराम मच गया। चर्चा है कि पारिवारिक कलह से तंग आ कर युवक ने मौत को लगे लगा लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!