WhatsApp Icon

सूखी डाल गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, पांच मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जमौली गांव में रविवार को उस समय मातम छा गया, जब घर का चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी तोड़ रही एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय अफसाना निवासी जमौली गांव, पोखरे के पास सूखे पेड़ से लकड़ी तोड़ रही थीं। इसी दौरान अचानक मोटी डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल पहुँचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने नगपुर सीएचसी रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतका की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

उनकी बड़ी बेटी मुस्कान (15 वर्ष), आफरीन (12 वर्ष), बेटा अयान (10 वर्ष), अर्शिया (8 वर्ष) और महक (5 वर्ष) हैं। पांचों मासूम बच्चे बिलख-बिलख कर रो रहे हैं, गांव के लोग बच्चों को देखकर भावुक हो उठे और कहने लगे “भगवान को भी मासूमों पर दया नहीं आई, आखिर इन बच्चों का क्या कसूर था जो इनके सिर से मां का साया छीन लिया। गांव के लोग और भी दुखी हैं क्योंकि मृतका का पति बीते दो महीने से चोरी के आरोप में सुल्तानपुर जेल में बंद है। ऐसे में बच्चों के सामने मां-बाप दोनों का सहारा छिन चुका है।
सूचना पर वार्ड सभासद बृजेश कुमार और जलालपुर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की बात कही लेकिन परिजनों के इनकार करने पर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, गांव के लोग अब इन मासूम बच्चों की मदद के लिए आगे आने लगे हैं।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!