WhatsApp Icon

चौथी बरसी पर कुरआन व दुआ ख्वानी कर पूर्व विधायक पहलवान को किया गया याद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा के पूर्व विधायक स्वर्गीय हाजी अजीमुलहक पहलवान की चौथी बरसी पर उनके पैतृक गांव भूलेपुर में विभिन्न स्थानों पर कुरआन ख्वानी व दुआ ख्वानी का आयोजन कर उन्हें याद किया गया।


15 नवम्बर 1962 में हंसवर थानाक्षेत्र के भूलेपुर गाँव में जन्मे स्वर्गीय हाजी अजीमुलहक पहलवान टाण्डा विधान सभा क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में विधायक रहते हुए श्री पहलवान जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध हो गए थे। सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री स्वर्गीय अहमद हसन के अति करीबी रिश्तेदार श्री पहलवान का 05 मई 2020 में इंतेक़ाल हो गया था। श्री पहलवान की चौथी बरसी पर रविवार को उनके पैतृक गांव की मस्जिदों में कुरआन ख्वानी व दुआ ख्वानी का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। उनके पुत्र मुसाब अज़ीम ने कहा कि बहुत जल्द विधायक जी की याद में जनहित से जुड़ा कार्य किया जाएगा। उक्त मौके पर मौलाना फसीउज्जमा, मौलाना शाहिद, हाफिज रसूल, मास्टर नजीर, अबु बकर, मो. आसिम, जाबिर चाचा, मो.आलम, शाहिद कासमी, गुलरेज, तबरेज, अवसाफ आदि सहित काफी लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!