WhatsApp Icon

मांझा उल्टाहवा में पहुंची पशु चिकित्सा टाण्डा की टीम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विभिन्न मौसमों की मार से पशुधन की रक्षा के लिए टाण्डा पशु चिकित्सालय अनवरत सक्रिय नज़र आता है और पशुओं का फ्री चेकअप एवं पालकों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के उद्देश्य से शिविर का भी आयोजन किया जाता है।


बुधवार को टाण्डा तहसील के ग्राम सभा मांझा उल्टाहवा में टाण्डा पशु चिकित्सालय के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शिव चंद यादव के नेतृत्व में बाढ़ आने के पूर्व पशुओं में एच. एस टीकाकरण एवं पशु चिकित्सा कैंप आयोजित करते हुए 234 पशुओं को निःशुल्क दावा वितरित किया गया एवं 658 पशुओं को एचएस टीकाकरण किया गया।
टाण्डा पशु विभाग द्वारा मांझा उल्टाहवा में आयोजित उक्त शिविर में मसलाहुद्दीन खान वेटेरिनरी फार्मासिस्ट, राम सुमन, विकास, अजय यादव,अरसे आलम, राम दयाल यादव, निखिल, आफताब अहमद प्रशिक्षित पैरावेट ने पूरा सहयोग प्रदान किया। उक्त मौके पर गाँव के पशु पालक हरि राम, विजई, सोमई, मोती वर्मा आदि उपस्थित रहे तथा प्रधान एसपी यादव का सहयोग भी सराहनीय रहा।

अन्य खबर

तहसील के दरवाजे पर दिव्यांग की फरियाद बेअसर! 10 मीटर रास्ते के लिए पति-बच्चों संग भूख हड़ताल, प्रशासन के आश्वासन पर उठे सवाल

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

error: Content is protected !!