WhatsApp Icon

पुलिस के खिलाफ थाना परिसर में ही समर्थकों संग धरने पर बैठे चेयरमैन – जानिए पूरा मामला

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के चेयरमैन ओमकार गुप्ता बुधवार की दोपहर में अचानक बसखारी थाना परिसर में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गए जिससे स्थानीय पुलिस का हाथपांव फूलने लगा।

आननफानन में भाजपा जिलाध्यक्ष से मोबाइल पर वार्ता कराई गई लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता ओमकार गुप्ता ने क्षमा याचना करते हुए साफ लफ़्ज़ों में कहा कि चाहे पार्टी से निकाल दें लेकिन मान सम्मान से कोई समझौता नहीं करूंगा। पुलिस कप्तान ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष बसखरी को एसआई वाचक बनाते हुए राजेश सिंह को नया प्रभारी बना दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसखारी चौराहा पर स्थित समाजसेवी बख्शीस खान के आवास पर बनी सीढ़ी को सीजेएम न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश के बाद भी नगर पंचायत किछौछा द्वारा जेसीबी से गिरा दिया गया था जिस मामले में सीजेएम न्यायालय ने टांडा एसडीएम, नगर पंचायत ईओ व चेयरमैन एवं लिपिक को 05 मार्च को तलब किया था। उक्त मामले में स्पस्टीकरण के लिए अदालत द्वारा पुनः 20 मार्च तक का समय दिया है। इस बीच चेयरमैन ओमकार गुप्ता का कहा है कि दोनों पक्षों के स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी था जिसकी शिकायत थानाध्यक्ष बसखरी से की गई लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं किया। दूसरी तरफ बख्शीस खान ने बताया कि सीढ़ी पर कोई काम नहीं हो रहा था बल्कि उनके मकान की पेंटिंग हो रही थी तो बसखरी थानाध्यक्ष कारीगर को को पकड़ ले गए।
उक्त मामले में चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने थानाध्यक्ष से कार्यवाही की मांग किया लेकिन आरोप है कि थानाध्यक्ष द्वारा कोई कार्यवाही नहीं है जिसके बाद अपने समर्थको के साथ थाना परिसर पर पहुंच कर ओमकार गुप्ता जमीन पर ही धरना पर बैठ गए। इस दौरान ओमकार गुप्ता की भाजपा जिलाध्यक्ष से मोबाइल पर वार्ता कराई गई लेकिन ओमकार गुप्ता ने साफ तौर पर कहा कि मान सम्मान से कोई समझौता नहीं करूँगा चाहे पार्टी व राजनीति से किनारा क्यों ना करना पड़े।

पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ न थानाध्यक्ष जय प्रकाश को तत्काल प्रभाव से एसपी वाचक की नई तैनाती देते हुए राजेश कुमार सिंह को थाना बसखरी का प्रभारी तैनात कर दिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!