WhatsApp Icon

असहाय व जरूरतमंदों की सहायता भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार का मुख्य उद्देश्य: ओम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत क्षेत्र में ठंड से बचाव एवं जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ओम द्वारा सैकड़ों असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर के सभी सभासदगण गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहे।
कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय द्वारा संयुक्त रूप से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए संकल्पित है। असहाय, गरीब एवं जरूरतमंदों की सेवा ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह प्रयास किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।


उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा आगे भी इसी प्रकार जनहितकारी योजनाएं और राहत कार्य लगातार जारी रहेंगे। सभासदों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक दायित्व निभाना हम सभी का कर्तव्य है और नगर पंचायत इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ठंड के मौसम में यह सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार, सभासद मीरा रानी, सुनीता देवी, मायाराम, सफरूनिशा, सुभाष निषाद, लालमन रावत, सूरज लाल उपाध्याय, मोनू निषाद ,राम जी कनौजिया ,प्रदीप कुमार, ज्योति गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि दस्तगीर अहमद, राम आधार यादव, हरिशंकर गुप्ता, लिपिक अभिषेक यादव,कार्यालय सहायक का राकेश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!