WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में नर्स का लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कटका थाना क्षेत्र के राम नगर मार्ग स्थित नेवरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब कृष्णा पाली क्लीनिक में कार्यरत एक 22 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान दूलहुपुर सिहोरिया निवासी रूबी पुत्री मुन्नीलाल के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से उक्त क्लीनिक में नर्स के रूप में कार्यरत थी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रूबी क्लीनिक की ऊपरी मंजिल पर रहती थी। रोज की तरह सुबह उसने खाना बनाया, लेकिन दोपहर में वह तीसरी मंजिल की छत पर जाने के लिए बनी सीढ़ी के पास स्थित पाइप पर दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। शव मिलने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि यह क्लीनिक समडीह निवासी पिंटू निषाद, पुत्र लोरिक निषाद, द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिसे कुछ समय पहले प्रशासन द्वारा अवैध करार देते हुए सीज किया गया था। बावजूद इसके, कथित रूप से उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से यह अस्पताल पुनः संचालन में था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मृतका के परिजनों को सूचना तो दी गई, लेकिन उनके आने से पहले ही शव को नीचे उतार लिया गया, जिससे पूरे घटनाक्रम पर संदेह और गहरा गया है। घटना की सूचना मिलने तक आसपास के लोगों को कोई भनक तक नहीं लगी थी।

फिलहाल पुलिस ने अस्पताल को फिर से सीज कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

अन्य खबर

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

सज्जादानशीन ने ख़िरका-ए-मुबारक धारण कर कराई अंतिम ज़ियारत, मंत्रियों ने की चादरपोशी; घंटों बिजली गायब रहने से श्रद्धालुओं में भारी नाराज़गी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.