WhatsApp Icon

एनटीपीसी में तीन माह का सतर्कता व जागरूकता अभियान शुरू, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी लिमिटेड ने तीन महीने के सतर्कता जागरूकता अभियान 18 अगस्त से 17 नवंबर का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्घाटन मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्रीमती रश्मिता झा, एनटीपीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न स्थानों के सतर्कता अधिकारियों की उपस्थिति में किया।


उन्होंने इस अवसर पर कहा “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर जोर देते हुए, सीवीओ ने सभी सतर्कता अधिकारियों से केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा निर्धारित प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया, लंबित शिकायतों और मामलों का समय पर निपटान, iGOT कर्मयोगी जैसे प्लेटफार्मों के माध्यम से क्षमता निर्माण, प्रभावी परिसंपत्ति प्रबंधन और बेहतर पारदर्शिता के लिए डिजिटल पहल को मजबूत करना है।
वहीँ टांडा परियोजना से महाप्रबंधक (सतर्कता), एस. सी सिंह ने बताया कि व्यापक प्रभाव के लिए सभी हितधारकों, कर्मचारियों, विक्रेताओं और जनता को शामिल करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जैसे नुक्कड़ नाटक, क्विज़, वीडियो, रेडियो जिंगल और विक्रेता बैठकों के माध्यम से रचनात्मक पहुंच को प्रोत्साहित करने के लिए तीन महीने के अभियान की शुरुआत हुयी है।
इस अवसर पर श्री जयदेव परिदा, कार्यकारी निदेशक, टांडा, ने पिछले वर्ष टांडा में आयोजित अभियान की सफलता की सराहना करते हुए, विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष के प्रयास एनटीपीसी टांडा के कर्मचारियों की ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता को और बढ़ावा देंगे।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.