WhatsApp Icon

एनटीपीसी में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना लक्ष्य

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी टांडा में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 को “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” विषय पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करते हुए विविध कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत उमंग स्टेडियम में पर्यावरण शपथ के साथ हुई, जिसमें परियोजना के कार्यकारी निदेशक, जयदेव परिदा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अजय सिंह यादव एवं सभी विभागाध्यक्षगण, कर्मचारीगण, गरिमा महिला मंडल की सदस्याएँ, ‘बालिका सशक्तीकरण मिशन’ की प्रतिभागी बालिकाएं तथा सीआईएसएफ के जवान उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के उपरांत प्रतिभागियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद न्यू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करने हेतु उपस्थित लोगों को जूट बैग वितरित किए गए।
कर्मचारी विकास केंद्र में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम प्रधानों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री परिदा ने संबोधित करते हुए कहा कि, “मानव जीवन का अस्तित्व प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने में ही निहित है।”
उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग पर नियंत्रण की आवश्यकता पर बल देते हुए एनटीपीसी टांडा में कॉलोनी को पॉलिथीन मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उन्होंने बताया कि ग्रीन वेस्ट के पुन: उपयोग हेतु मशीन द्वारा पेलेट निर्माण की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है, जो ‘रीड्यूस, रिसायकल और रीयूज’ के सिद्धांतों को साकार करेगी।
पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित ‘विश्व पर्यावरण सप्ताह’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें कर्मचारियों के लिए पर्यावरण प्रश्नोत्तरी एवं निबंध लेखन, और आवासीय परिसर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल रहीं।
एनटीपीसी टांडा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए सतत विकास की दिशा में सार्थक प्रयास करता आ रहा है, और यह आयोजन उसी प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।

अन्य खबर

640वें उर्स में निकला शान-ओ-शौकत से पालकी जुलूस, मखदूम पाक के पवित्र ख़िरका व छड़ी मुबारक के दीदार को उमड़ा जनसैलाब

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! ITI में एडमिशन शुरू, 4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जिला कारागार में बंद 25 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.