WhatsApp Icon

एनटीपीसी निदेशक ने टाण्डा परियोजना की किया समीक्षा, वृक्षारोपण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजना) के एस सुंदरम ने एनटीपीसी टाण्डा परियोजना की समीक्षा किया। सरयू भवन अतिथि गृह पहुँचने पर टाण्डा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक जयदेव परिदा, नील कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
अपने संक्षिप्त प्रवास पर श्री सुंदरम ने मुख्य महाप्रबंधक श्री परिदा तथा अन्य महाप्रबंधकों के साथ परियोजना के प्रथम और द्वितीय दोनों चरण के सयंत्रों का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कंट्रोल रुम, एफ.जी.डी. आदि का निरीक्षण करते हुए तैनात कर्मचारियों से वार्ता की और मार्गदर्शन भी किया। इस दौरान श्री सुंदरम ने आवासीय परिसर स्थित नवनिर्मित ‘गेट कॉम्प्लेक्स’ का उद्घाटन किया व साथ ही आवासीय परिसर में चल रहे नव निर्माण के कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव दिए। इसके साथ ही परियोजना के प्रशासनिक भवन सम्मेलन कक्ष में यूनियन, एसोसिएशन एवं एस.एम.सी. सदस्यों के साथ बैठक कर गहन समीक्षा करके दिशा-निर्देश दिए।
प्रस्थान से पूर्व, निदेशक (परियोजना) श्री सुंदरम ने मुख्य महाप्रबंधक श्री परिदा के साथ परियोजना के अतिथि गृह प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।

अन्य खबर

22 जुलाई को टांडा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पूर्व प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

महाराष्ट्र के बाद अब जलालपुर के बहुचर्चित हॉफ मर्डर केस में भी कैलाश यादव बाइज्जत बरी, 37 साल बाद आया फैसला

NEET UG 2026 में टाण्डा का जलवा! डॉक्टर, बुनकर, फार्मासिस्ट और शिक्षक के बच्चों ने लहराया परचम, आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने रचा इतिहास

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.