WhatsApp Icon

एनटीपीसी में गरिमा महिला मंडल ने आयोजित किया सरयू मेला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी टांडा आवासीय परिसर स्थित रामलीला मैदान में गरिमा महिला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय सरयू मेला 2026 का उद्घाटन गत 31 जनवरी को भव्य रूप से किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (टांडा) जयदेव परिदा एवं गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा संघमित्रा परिदा ने फीता काटकर, भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा गुब्बारे उड़ाकर किया।
इस अवसर पर अजय सिंह यादव (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण), राम नारायण त्रिपाठी (महाप्रबंधक, ईंधन प्रबंधन), हर्ष सेठी (महाप्रबंधक, प्रचालन), एस.सी. सिंह (महाप्रबंधक, सतर्कता) सहित परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, कर्मचारीगण, उनके परिवारजन तथा गरिमा महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं।


उद्घाटन के पश्चात एनटीपीसी के नैगमिक सामाजिक दायित्व के अंतर्गत सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। मेले को आकर्षक स्वरूप देने के लिए गरिमा महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा खान-पान के अनेक स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही हस्तशिल्प, आभूषण, बनारसी साड़ी, कारपेट, घरेलू उपयोग की सामग्री, इंश्योरेंस, रियल एस्टेट, चिकित्सालय, सुरक्षा विभाग एवं सीएसआर अनुभाग से जुड़े विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए।
बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था की गई तथा नो प्लास्टिक यूज का संदेश दिया गया। सैंड आर्ट से निर्मित राम दरबार एवं गांव की थीम पर आधारित सेल्फी प्वाइंट मेले का प्रमुख आकर्षण रहे। मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हाउजी खेल एवं लकी ड्रॉ में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। गरिमा महिला मंडल द्वारा संचालित शिक्षा, दिव्यांग पुनर्वास एवं महिला स्वरोजगार से जुड़े कार्यों की भी सराहना की गई।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!