WhatsApp Icon

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर एनटीपीसी में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, सम्मानित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ल के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा 01 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बुधवार को एनटीपीसी परिसर टाण्डा में भव्य कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय एवं कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद उपस्थित रहें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज, सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव एवं श्रम कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण एनटीपीसी के एचआर हेड अनुराग सिन्हा, स्वयंसेवी संगठन जन शिक्षण केंद्र की सचिव सुश्री सुषमा पाल, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी एवं लगभग 400 की संख्या में श्रमिक उपस्थित रहें। सहायक श्रमायुक्त द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, विभिन्न श्रम अधिनियमों एवं श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित मजदूर बंधुओं को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गई। अपर जिला जज द्वारा विभिन्न श्रम अधिनियमों पर विधिक कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथियों द्वारा श्रम विभाग के 51 लाभार्थी श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के बारे में बताया गया। अन्त में एनटीपीसी के एचआर सुश्री निष्ठा सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया गया।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!