WhatsApp Icon

एनटीपीसी में बालिका सशक्तिकरण के तहत आयोजित कार्यशाला का समापन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला के समापन समारोह का आयोजन सरगम सभागार एनटीपीसी टांडा के आवासीय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन तथा परियोजना के कार्यकारी निदेशक ए.के. चट्टोपाध्याय उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम बालिक सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत आसपास की प्राथमिक विद्यालय की बीपीएल श्रेणी में आने वाली 40 बालिकाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।इन सभी बालिकाओं को एनटीपीसी परिसर में एक माह आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

एक माह तक चलने वाले इस आवासीय कार्यक्रम में छात्राओं के लिए प्रारम्भिक शिक्षा, संचार कौशल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, योग एवं क्रीडा से संबंधित विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित कराई गई।साथ ही सामाजिक समानता और सशक्तिकरण के बारे में बालिकाओं को अवगत कराया गया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थिति प्रतिभागियों को बधाइयाँ दी गई एवं सभी को संबोधित करते हुए कहा की आज के सांस्कृतिक संध्या में बालिकाओं का प्रदर्शन केवल एक छोटा सा उद्धारण है कि वे अपने जीवन में बड़ी उचाइयाँ छूने के लिए सक्षम हैं। इसके साथ-साथ बालिकाओं के माता पिता से आग्रह किया कि वे अपनी बालिकाओं को आगे भी पढ़ने के लिए पूरा प्रोत्साहन प्रदान करें।इस दौरान मौके पर समस्त महा प्रबंधकगण, समस्त विभागाध्यक्ष गण एवं कर्मचारीगण, गरिमा महिला मंडल की सदस्य गण उपस्थित रहे।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!