WhatsApp Icon

ऊर्जा उत्पादन से लेकर गांवों के विकास तक, एनटीपीसी टांडा ने गिनाईं उपलब्धियां, स्थानीय मीडिया संवाद सम्पन्न

Sharing Is Caring:

निर्बाध बिजली उत्पादन के साथ ग्रामीण विकास पर फोकस, मीडिया संवाद में बोले एनटीपीसी टांडा प्रमुख जयदेव परिदा

अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी टांडा परियोजना के सप्तरंग क्लब में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा ने स्पष्ट कहा कि एनटीपीसी टांडा का लक्ष्य केवल विद्युत उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए भी संस्था पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी परियोजना की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

टांडा एवं विद्युत नगर क्षेत्र के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में विद्युत उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, सीएसआर गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मीडिया प्रतिनिधियों ने परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सवाल किए, जिनका परियोजना प्रमुख ने विस्तार से उत्तर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपमहाप्रबंधक (योजना एवं प्रणाली) ऋषभ जायसवाल द्वारा परियोजना की उपलब्धियों एवं कार्यों पर आधारित प्रस्तुति से हुई। इसके बाद बालिका सशक्तिकरण अभियान पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

मीडिया को संबोधित करते हुए जयदेव परिदा ने कहा कि एनटीपीसी टांडा को हमेशा मीडिया का सकारात्मक सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने परियोजना की विकासात्मक और जनहितकारी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी परियोजना पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए अधिकतम दक्षता के साथ विद्युत उत्पादन करती रहेगी।

सीएसआर गतिविधियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के विकास के क्षेत्र में कई प्रभावशाली योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एस.सी. सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन) हर्ष कुमार सेठी, अपर महाप्रबंधक (अनुरक्षण) प्रमोद कुमार गोयल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान, अपर महाप्रबंधक (पी एंड एस) मयंक सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

ललई छठ पर उमड़ा मातृत्व का सैलाब! कुओं-तालाबों के किनारे बैठ माताओं ने मांगी बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली

error: Content is protected !!