WhatsApp Icon

नशा मुक्ति अभियान के तहत तीन दिवसीय कबूतर उड़ान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: नशा मुक्ति अभियान के तहत जेडपी फ्लाइंग पिजन एसोसिएशन के तत्वावधान में हंसवर स्थित जैनुद्दीनपुर में आयोजित तीन दिवसीय कबूतर उड़ान टूर्नामेंट का समापन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कबूतरों की उड़ान व समय के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई।

समारोह में सितारे उर्दू अवार्ड से सम्मानित मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि प्राचीन समय में कबूतर संदेशवाहक का काम करते थे।कबूतर उड़ान प्रतियोगिता से कबूतर पालकों को अपने कबूतरों की क्षमता दिखाने और एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करता है। विकास चौरसिया ने कहा कि कबूतर उड़ान एक लोकप्रिय खेल है, जो दुनिया भर में आयोजित किया जाता है। आफताब खान उर्फ बब्लू हीरापुर ने कहा कि कबूतर की याददाश्त हमेशा बहुत तेज होती है ‌कबूतर पालकों को हमेशा उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उनको ड्राई फ्रूट आदि का सेवन करना चाहिए। जिससे वे बलिष्ष्ठऔर तंदुरुस्त हो सकें।अफजाल अंसारी ने कहां कि कबूतर उड़ान के प्रतियोगी हमेशा जीव जंतुओं और पक्षियों से भी प्रेम करते हैं। मो.अफजल व मौलाना रेहान ने संचालन किया। मुख्य अतिथि के रुप में अनीस खान व आफताब उर्फ बब्लू मौजूद रहे। संयोजक बब्लू खान ने आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट में प्रथम दिवस में हुए प्रतियोगिता में मो.शाहिद,मो.नसीम तथा अफजल अंसारी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय दिवस में हुए प्रतियोगिता में बब्लू खान, जुनेद तथा सरविंद ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय दिवस में हुए प्रतियोगिता में बब्लू खान, अफजल अंसारी ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।अतिथि द्वारा विजेताओं को मोमेंटो व नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर मो. तौहीद, मो.शाहिद, अशफाक मैनेजर, शिबलू, जावेद खान, वकील अहमद, ऐनुद्दीन, गुड्डू,जुबेर मो. खलीक, हाफिज कादिर, जुनेद व अन्य मौजूद रहे।

अन्य खबर

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

शराब के ठेके पर खूनी संघर्ष, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!