WhatsApp Icon

नगर पंचायत ने शरद व हरिओम को बनाया स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा की मीटिंग हाल में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के दृष्टिगत एक कार्यशाला का आयोजन किया किया गया जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक वैभव पांडे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदय आनंद यादव ने कार्यशाला में मौजूद स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यों, सफाई नायकों व नगर पंचायत के लोगों को गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा अलग अलग रखने के फायदे बताते हुए नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में मौजूद अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार यादव ने नगर वासियों से नगर पंचायत को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए नगर पंचायत को स्वच्छ रखने की अपील की। इस कार्यशाला में समाजसेवी शरद यादव एवं समाज सेवी हरिओम गुप्ता को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।

साथ ही मौके पर मौजूद हरिओम गुप्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बेस्ट टू वंडर पार्क का अवलोकन भी आए हुए अधिकारियों ने किया। इस मौके पर लिपिक अभिषेक यादव, कार्यालय सहायक राकेश कुमार प्रजापति,सफाई नायक परमेश्वर दत्त पांडेय, आलोक कुमार, अभिमन्यु, ममता व काफी संख्या मे नगर के प्रबुद्ध वर्ग के लोग एवं वाटर टू डोर के कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!