WhatsApp Icon

नगर पंचायत किछौछा में कूड़ा निस्तारण की समस्या गंभीर, डीएम ने पूर्व क्रय डम्पिंग ग्राउंड की जांच का दिया आदेश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत किछौछा में कूड़ा डम्पिंग ग्राउंड की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व में क्रय ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया और डम्पिंग ग्राउंड की क्रयदारी व निर्माण में अनियमितता की जांच कर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही का निर्देश दिया एवं तत्काल प्रभाव से कूड़ा डम्प की समस्या से निजात दिलाने की वैकल्पिक व्यवस्था का भी निर्देश दिया।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के कूड़े के डंपिंग ग्राउंड हेतु तहसील जलालपुर के ग्राम पंचायत बनगवां फत्तेपुर में क्रय की गई भूमि का भौतिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा से निकलने वाले कूड़े के डंपिंग/ निस्तारण हेतु वर्ष 2018 में क्रय की गई भूमि का प्रयोजन/उपयोग अब तक नहीं हो पाने से उक्त नगर पंचायत से निकलने वाले कूड़े के डंपिंग/निस्तारण आ रही समस्याओं के दृष्टिगत संबंधित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर भूमि उपयोग ना हो पाने के कारणों पर उप जिलाधिकारी जलालपुर, तहसीलदार टांडा, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, संबंधित ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम वासियों से चर्चा कर परीक्षण किया गया। परीक्षण में पाया गया कि उक्त भूमि नगर पंचायत से लगभग 08 किलोमीटर दूरी पर है एवं उसके पहुंच मार्ग के किनारे घनी आबादी और कई विद्यालय भी संचालित हैं इस पर जिलाधिकारी ने डंपिंग ग्राउंड भूमि की कार्यदारी एवं निर्माण कार्य की जांच कराकर, अनियमितता पाए जाने पर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ नगर पंचायत किछौछा से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण/ डंपिंग ग्राउंड के वैकल्पिक व्यवस्था हेतु उचित स्थान पर ग्राम समाज अथवा निजी भूमिका चयन कर नियमानुसार वहां पर कूड़े का निस्तारण सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर संबंधित लेखपाल भी मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.