WhatsApp Icon

बिना सैलरी के नगर पालिका में करता है नौकरी, फाइलों में कथित छेड़छाड़ से सभासदों में आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गजब की नगर पालिका है, कोई आदमी नगर पालिका का कर्मचारी बनकर आता है और नगर पालिका के महत्वपूर्ण फाइलों में छेड़छाड़ करता है और घर जाता है, खास बात है कि नगर पालिका के जिम्मेदारों को इसकी जानकारी ही नहीं होती है।


मामला जलालपुर नगर पालिका का है जहाँ बीते छः महीने से आसिफ नाम का एक व्यक्ति नगर पालिका में आ कर कर्मचारी के रूप में काम करता है और अपने घर चला जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कर्मचारी पूर्व में नगर पंचायत किछौछा में कार्यरत था, तमाम कुकृत्यो के कारण नगर पंचायत से निकाल दिया गया था फिर बाद में जहांगीरगंज नगर पंचायत में कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहा था, वहां से भी निकाल दिया गया था। उसके बाद जलालपुर नगर पालिका में बीते छः महीने से कार्य कर रहा था। बीते कुछ दिनों से जब अन्य कर्मचारियों और सभासदों ने इसका विरोध किया तो मामला सामने आया।
जब इस संबंध में बोर्ड की बैठक में सभासदों ने मुद्दा उठाया तो नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब इस मामले में जलालपुर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि चेयरमैन द्वारा कर्मचारी के रूप में लगाया गया है और जब इस संबंध में बड़े बाबू राम प्रकाश पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उसे काम से निकल दिया गया है। जलालपुर नगर पालिका के प्रभार पाए आशीष सिंह से वार्ता किया गया तो उन्होंने बताया कि उक्त कर्मचारी किसी लिखा पढ़ी में नहीं है। जिसे तत्काल सख्त हिदायत देते बाहर कर दिया गया है।
बहरहाल नगर पालिका में बिना सैलरी के कोई व्यक्ति लगातार ऑफिस में आ कर बैठता है और फाइलों से कथित छेड़छाड़ कर के चला जाता है लेकिन इसकी जानकारी ज़िमनेदारों को नहीं होती है जिससे सभासदों में आक्रोश है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.