WhatsApp Icon

समाजसेवी नीलेश दिव्यांग के हौसले को सलाम – निःशुल्क नेत्र शिविर को तैयारियां तेज़

Sharing Is Caring:

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है : नीलेश यादव

अम्बेडकरनगर: स्वयं बैसाखी के सहारे चलने वाले दिव्यांग नीलेश यादव छात्रों का जीवन सुनहरा बनाने की मुहिम में जुड़े हुए हैं। रामनगर के सिपाह गाँव में अपने घर पर ही बाल गोपाल निःशुल्क शिक्षण एकेडमी के बैनर पर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रहे नीलेश यादव रक्तदान व चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने में भी काफी सक्रिय रहते हैं। श्री नीलेश ने बताया कि जय बजरंग ग्रुप ऑफ कालेज रामनगर में बहुत जल्द एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें आंखों के मरीज़ को निःशुल्क चिकित्सा व मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा। श्री नीलेश ने कहा कि पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। उन्होंने कहा कि उनकी बैसाखी उनके ज़ज़्बे को दबा नहीं सकती है।

अन्य खबर

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

जिंदासपुर जंगल में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.