WhatsApp Icon

एनएच-233 पर तेज़ रफ़्तार बोलोरो की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 के टाण्डा कोतवाली क्षेत्र रामपुर कला हाईवे पर बस्ती की तरफ से आ रही बोलेरो वाहन संख्या यूपी 81 एटी 8403 के चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बभनज्योतिया की तरफ से आ रहे मोटर साइकिल सवार 22 वर्षीय सचिन पुत्र लालजी व पूजा पत्नी लाल जी निवासी हसवर थाना को जोरदार टक्कर मार दिया गया जिससे मौके पर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायलों को इलाज हेतु एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर भेजा गया था जहां पर घायल सचिन की मृत्यु हो गई तथा घायल महिला पूजा का इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट की हुई बोलेरो को कब्जे में लेकर थाना परिसर ले गई और उसके चालक को हिरासत में ले लिया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!