WhatsApp Icon

NH-233 के ओवर ब्रिज के नीचे थिरुआ नाला में मिला अज्ञात युवक का शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 टांडा बसखारी के बीच स्थित धौरहरा-पैकोलिया के बीच बने ओवर ब्रिज के नीचे थिरुआ नाला से अज्ञात युवक का शव स्थानीय लोगों ने बरामद किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार लगभग 09 बजे अज्ञात युवक एनएच पर बने ओवर ब्रिज से कूदता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा थिरुआ नाला में उसे खोजने का प्रयास किया गया।

काफी प्रयास के बाद उसका शव बरामद हुआ। आसपास के लोगों ने पहचान करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं और शव की शिनाख्त कराने में जुटे हुए हैं।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!