WhatsApp Icon

टाण्डा में सूफी हसन हुजूर नेमत अली शाह के वार्षिक उर्स की तैयारियां पूरी, जानिए कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा के कश्मिरिया पर मौजूद प्राचीन दरगाह हत्थू शाह बाबा के पास सूफी हसन नेमत अली शाह कादरी चिश्ती नकसबंदी का वार्षिक उर्स की तैयारियां पूरी हो चुकी है।


अल्लामा मौलाना अल्हाज सूफी नूर मोहम्मद शाह कादरी चिश्ती नक्शबंदी प्रतापगढ़ी की निगरानी में आयोजित होने वाले वार्षिक उर्स में सोमवार-मंगलवार की रात्रि लगभग 01 बजे ग़ुस्ल मुबारक की रस्म अदा की जाएगी जबकि मंगलवार की सुबह बाद नमाज़ फ़ज़र कुरआन ख्वानी, दोपहर में बाद नमाज़ ज़ोहर ज़िक्र व कुल शरीफ व फातिया ख्वानी के उपरांत चादर पोशी की रस्म अदा की जाएगी और उसके बाद लंगर-ए-आम का भव्य आयोजन किया गया है। 34वें वार्षिक उर्स कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है।
बताते चलेंकि टाण्डा कश्मिरिया पर स्थित सूफी हसन नेमत अली शाह कादरी चिश्ती नकसबंदी का वार्षिक उर्स टाण्डा में सम्पन्न होने के एक माह बाद प्रतापगढ़ में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित होता है। मौलाना सूफी नूर मोहम्मद शाह कादरी ने बताया कि आगामी 22 व 23 जनवरी को खानकाह नेमत नगर प्रतापगढ़ में भी वार्षिक उर्स कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

अन्य खबर

श्रावण से पहले डीएम-एसपी का एक्शन मोड! कांवड़ मार्ग पर मिली खामियां, अफसरों को मौके पर ही दिए सख्त निर्देश

‘ऑपरेशन मजनूं’ में मनचला गिरफ्तार: छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसना पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के खिलाफ सपा अल्पसंख्यक सभा का विरोध, एडीएम को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.