WhatsApp Icon

NCC कैडेट अंशिका बनी एक दिन की कोतवाल, छात्राओं को थाना परिसर का कराया गया अवलोकन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश भर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जलालपुर नगर के मुलायम सिंह महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं ने कोतवाली परिसर का भ्रमण किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव और क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। महिला उपनिरीक्षक ममता ने छात्राओं को कोतवाली परिसर, हवालात, मालखाना, पुलिस ऑफिस और मिशन शक्ति चौकी का अवलोकन कराया। इसके बाद एनसीसी कैडेट अंशिका को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। एक दिन की कोतवाल बनी अंशिका ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित उपनिरीक्षकों व सिपाहियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

तत्पश्चात जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने एनसीसी कैडेट्स की परेड कराई और उन्हें सलामी दी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अंशिका को नगद पुरस्कार तथा सभी कैडेट्स और छात्राओं को चॉकलेट भेंट की। जनसुनवाई के बाद एएसपी श्याम देव ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर साझा किए। इनमें 1090 (महिला पावर लाइन), 1076 (जनशिकायत), 1098 (बाल सुरक्षा), 101 (अग्निशमन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) प्रमुख रहे।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता नियम सिद्दीकी, एनसीसी हेड हर्षित गुप्ता सहित अन्य शिक्षक व प्रवक्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!