WhatsApp Icon

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों का गबन करने वाला गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये का गबन करने वाले पर अलीगंज पुलिस ने शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


अलीगंज थाना पर मधुकर मिश्रा व उसके अन्य सहयोगी आद्या प्रसाद तिवारी द्वारा लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग पांच लाख रुपये का गमन करने के सम्बन्ध में थाना अलीगंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 231/23 धारा 420, 467, 468, 471, 406, 506 आईपीसी दर्ज है जिसमें वांछित अभियुक्त आद्या प्रसाद तिवारी के मोबाइल की लोकेशन सर्विलांस सेल द्वारा थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज मिलने पर थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा जनपद प्रयागराज थाना शिवकुटी पुलिस की सहायता से अभियुक्त उपरोक्त को अविनाश कोचिंग सेंटर प्रयागराज से माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट दिखाते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम आद्या प्रसाद तिवारी पुत्र कपिल देव तिवारी ग्राम बेलांगर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर बताया जिसे थाना अलीगंज लेकर वैधानिक कारवाही की गई। अलीगंज थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला ने बताया कि उक्त मुकदमा में नामित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तलाश व दबिश दी जा रही है।
नौकरी के नाम पर लाखों गबन करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में एसआई विनोद प्रकाश पाण्डेय, एसआई विवेक कुमार सिंह, कांस्टेबल मुलायम सिंह यादव, कांस्टेबल जाकिर, कांस्टेबल रामप्रवेश यादव शामिल रहे।

अन्य खबर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

error: Content is protected !!