WhatsApp Icon

पीडीए चौपाल से सपा का चुनावी बिगुल: नसीमुद्दीन बोले—‘जनता चाहती है बदलाव’, 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का आह्वान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर स्थित श्री मुलायम सिंह महिला महाविद्यालय में रविवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत चौपाल भाजपा सरकार के खिलाफ सियासी हमलों और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का मंच बन गई। कार्यक्रम में सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए जनता से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) एकजुटता के जरिए सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने की, जबकि संचालन केशवराम पटेल ने किया। चौपाल के मुख्य अतिथि एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता को महंगाई, बेरोजगारी और विकास जैसे मूल मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द कायम रहा।

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरक्षण, बेरोजगारी, निजीकरण और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीडीए को मजबूत बनाने और वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद सांसद लालजी वर्मा ने भी भाजपा सरकार पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता प्रभावित हो रही है और जनता के अधिकारों पर लगातार चोट की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

कमर हयात अंसारी के प्रयास से जंग बहादुर यादव की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में सांसद लालजी वर्मा, अभिषेक यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी, सिद्धार्थ मिश्रा, डॉ. राजेश सिंह, मुजीब अहमद सोनू, यासिर हयात, आलोक यादव, अनीसुर्रहमान, धर्मेंद्र यादव, पिंकी सिंह, आफताब अहमद, सीमा यादव, पुंडरी गौतम, सविता यादव और श्वेता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
पीडीए चौपाल के बहाने सपा ने साफ संकेत दे दिया है कि पार्टी अब 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।

अन्य खबर

सड़कों पर घूम रहे निराश्रित स्वानों पर प्रशासन सख्त, हर महीने चलेगा पकड़ने और टीकाकरण का अभियान!

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

error: Content is protected !!