WhatsApp Icon

नशा के कारोबारियों पर बसखारी पुलिस ने लगाई नकेल – चार को भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नशा के कारोबारियों के खिलाफ बसखारी थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ज़बरदस्त एक्शन मूड में है। बसखारी पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों का अवैध विक्रय करने वाल 04 सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद किया है।

जनदीय पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुध्द प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व विक्रय की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखविर की सूचना पर बसखारी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण रामकेश पुत्र रामदेव निवासी वासुदेव नगर किछौछा थाना बसखारी, अनीस कुमार पुत्र स्व. जगमोहन निवासी जैनापुर थाना जलालपुर हालपता वासुदेव नगर किछौछा थाना बसखारी, फकरे आलम पुत्र अलाउद्दीन निवासी दरगाह रसूलपुर थाना बसखारी, मो. आलम पुत्र मो. मुस्लिम निवासी चुंगी (दरगाह) किछौछा थाना बसखारी को क्षेत्र के गोलपुर चौराहा से यादव चौराहा जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से 56.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया, जो अवैध मादक सम्बन्धी पदार्थ के अभ्यस्थ अपराधी है। अभियुक्तगण उपरोक्त को अपराध बोध कराते हुए थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 117/24 धारा 8/21 NPPS ACT पंजीकृत किया गया और बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्तगण को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के खिलाफ बसखारी थाना प्रभारी सन्त कुमार सिंह ज़बरदस्त अभियान चला रहे हैं।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!