WhatsApp Icon

नशा का कारोबार करने वालों पर टाण्डा पुलिस लगातार कस रही है शिकंजा

Sharing Is Caring:

हयातगंज पुलिस चौकी के पीछे खुलेआम बेचता था स्मैक व गांजा

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर – मान्यता प्राप्त पत्रकार) टाण्डा नगर क्षेत्र में संचालित हयातगंज पुलिस चौकी के पीछे व चौक घण्टा घर के आसपास खुलेआम स्मैक व गांजा बेचे जाने की सूचना पर टाण्डा पुलिस द्वारा कई दिनों से विशेष अभियान चलाया गया रहा है जिसके तहत गत दिनों टाण्डा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी कर एक अभियुक्त को जेल भी भेजा गया था।

चौक क्षेत्र में छापेमारी के बाद कई सफ़ेदपोशों द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों की पैरवी भी की गई लेकिन टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने अवैध ढंग से नशा की सामग्रियों को बेचने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई। हयातगंज पुलिस चौकी के पीछे किराने की दुकान से नशा का व्यापार करने वाले वीरेंद्र पुत्र ओमकार पर भी शनिवार को टाण्डा कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कसा और मुखबिर की सूचना पर कांशीराम आवास की तरफ से आ रहे वीरेंद्र पुत्र ओमकार को 570 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसआई दिनेश कुमार राय द्वारा हेड कांस्टेबल फूलचंद, कांस्टेबल विकास कुशवाह व कांस्टेबल अविनाश के साथ मिलकर वीरेन्द्र पुत्र ओमकार निवासी हयातगंज को गिरफ्तार किया गया।
नशा के कारोबारियों के खिलाफ टाण्डा कोतवाली पुलिस द्वारा जारी अभियान की सामाजिक संस्था हेल्प प्वाइंट सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग सराहना कर रहे हैं।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!