WhatsApp Icon

नारायण फ़ाउंडेशन ने थामा ज़रूरतमंद पांडेय परिवार का हाथ, बेटी की शादी में किया सहयोग

Sharing Is Caring:

संरक्षक विवेक मौर्य के निर्देश पर संस्था ने गृहउपयोगी वस्तुएं सौंप कर की आर्थिक मदद

बिटिया की शादी में नारायण फ़ाउंडेशन ने बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर, बाथरूम सेट उपहार स्वरूप भेंट किए

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा समाज की ग़रीब बहनों के विवाह में कोई अड़चन ना आए इसलिए एक भाई होने के रूप में अपने कर्तव्यों मानवीय धर्मों को समझते हुए अकबरपुर के ग्राम कादीपुर मठिया पोस्ट जमुनीपुर के निवासी विजय शंकर पाण्डेय के परिवार में उनकी बेटी के विवाह में उपहार स्वरूप दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाले नारायण फ़ाउंडेशन ने बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर, बाथरूम सेट भेंट कर
आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया गया। साथ ही विवेक मौर्य जी ने परिवार को आश्वासन दिया कि समाज की किसी ग़रीब बहन बेटियों के विवाह में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने पाएगी इसके लिए नारायण फाउंडेशन हर कदम पर सदैव अपने लोगों के साथ है।


नारायण फाउंडेशन के संरक्षक श्री विवेक द्वारा अकबरपुर में समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं उसी क्रम में पूर्व में विवेक मौर्य द्वारा ज़िला मुख्यालय अकबरपुर में ग़रीब बहनों के लिए वृहद् सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन कराया गया जिसमें 21 बहनों की पूरे विधि विधान से शादी करा कर उन्हें दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले सामान व ज़ेवर उपहार स्वरूप भेंट किए गये। इसके अतिरिक्त नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा अपने स्वयं के प्रयासों से 50 से ज़्यादा बहन बेटियों की शादी में गृहउपयोगी वस्तुएँ तथा अन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध करा कर अपने भाई धर्म का निर्वहन किया।
नारायण फ़ाउंडेशन उत्तर प्रदेश में जनसेवा के क्षेत्र में अग्रणी ग़ैर सरकारी संस्थान है जो मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण व सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश के जैसे पिछड़े ज़िले में नारायण फ़ाउंडेशन के कार्यों को वहाँ की जनता का भरपूर आशीर्वाद व सराहना मिल रही है। नारायण फ़ाउंडेशन का प्लास्टिक मुक्त अभियान बहुत ही चर्चित अभियान है जिसके अन्तर्गत पूरे ज़िले में 11 हजार जूट बैग बाँटे जा रहे हैं। विगत दिनों भीषण गर्मी के समय विभिन्न स्थानों पर सड़कों के किनारे फल-सब्ज़ी विक्रेताओं, मोची व अन्य ज़रूरतमंदों को धूप से बचाव के लिए बड़े साइज़ के 11 सौ छातों का वितरण किया गया था। प्राथमिक स्तर पर किसी भी छात्र को पठन सामग्री की कमी ना हो, उसकी शिक्षा में बाधा ना हो, अति ग़रीब बेटियों की शादियों में कोई अड़चन ना आए, क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े नारायण फ़ाउंडेशन इसके लिए कृत संकल्पित है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.