WhatsApp Icon

टांडा तलवापार नाला में संदिग्ध गठरी मिलने से मचा हड़कम्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टांडा के सुप्रसिद्ध दरगाह हक्कानी शाह तलवापार के जाने वाले मार्ग पर स्थित नाला में बुधवार देर शाम में चादर में लिपटी संदिग्ध गठरी मिलने से हड़कम्प मच गया। गुरुवार होने के कारण दरगाह पर आने वाले जायरीनों की भीड़ लग गई।

सूचना पर तत्काल टांडा सीओ शुभम कुमार व अलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह मय पुलिस बल के पहुंच गए। चादर की गठरी देख कर प्रथम दृष्टया किसी आदमी का शव प्रतीत हो रहा था लेकिन पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जब उसे खोला तो जानवर का शव निकला जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चादर की गठरी के अंदर सूवर का शव बरामद हुआ जिसे नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से नाला से निकलवा कर सुरक्षित स्थान पर दफन करवाया गया।
बहरहाल तलवापार नाला में संदिग्ध हालत में चादर की गठरी दिखाई देने से हड़कम्प मच गया था लेकिन जानवर का शव निकलने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस लिया।

अन्य खबर

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.